एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम जनों को किफायती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत बोकारो जिला के हद में कथारा में 20 अप्रैल को एक नए जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार जयनाथ मार्केट कथारा में सादगीपूर्ण माहौल में सीसीएल कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) रंजीत कुमार, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह एवं झारखंड पीएमबीआई के डायरेक्टर सुमित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
मौके पर पीओ रंजीत कुमार एवं श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस जन औषधि केन्द्र के माध्यम से आमजनों को ब्रांडेड दवाइयों के समान गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां बेहद सस्ती दरों पर मिलेंगी। इससे खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
जन औषधि केंद्र के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राहकों को यहां 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही लगभग 2000 से अधिक दवाइयों और 300 प्रकार के सर्जिकल उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, जिससे आम रहिवासियों को इलाज में होने वाले खर्च से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
![]()













Leave a Reply