आरसीएमयू प्रतिनिधियों का ढोरी खास प्रबंधन के साथ एजेंडा बैठक संपन्न
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद सीसीएल ढोरी क्षेत्र के ढोरी खास यूजी माइंस परियोजना कार्यालय में श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) पदाधिकारियों की ढोरी क्षेत्र के अंडर ग्राउंड माइंस ढोरी खास प्रबंधन के साथ 13 नवंबर को 23 सूत्री मांग को लेकर एजेंडा वार्ता हुई।
मौके पर आरसीएमयू ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह व क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने मजदूरो की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। जिसमे कर्मियों का योग्यता के आधार पर पदोन्नति, माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, एसएलपी का लाभ, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी का सामान यथा हेलमेट, मास्क रबर, हैंड ग्लब्स आदि देने, मजदूरों का बिना भेदभाव का संडे और पीएचडी देने की मांग की गयी। साथ ही माइंस मे वेंटिलेशन, बत्ती, रूफ बोलटिंग आदि मुद्दा भी रखा गया।
परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि जो विषय परियोजना स्तर पर निष्पादित होगा, उसे जल्द पूरा कर दिया जायेगा। शेष मांगों को क्षेत्रीय तथा मुख्यालय भेज दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मजदूर कंपनी के अभिन्न अंग हैं। उनकी सुख- सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है।
मौके पर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, प्रबंधक एचआर सीताराम यूके, परियोजना अभियंता ईएंडएम अभिषेक कुमार, परियोजना अभियंता सिविल निलेश कुमार सहित यूनियन के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, शाखा अध्यक्ष प्रदीप सिंह, शाखा सचिव मनोज ठाकुर सहित सुदर्शन सेन, अजीत सिंह, रामा शंकर सिंह, संजीव कुमार, सत्येन्द्र नोनिया, ब्रजेश सिंह, अरुण गुप्ता, राम प्रसाद मोदी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply