रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम कार्यालय में 15 अप्रैल को मेयर भोलू पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र से बड़ी संख्या में रहिवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।
बताया जाता है कि जनता दरबार के दौरान उपस्थित निगम क्षेत्र के रहिवासियों ने सड़क, पानी, सफाई, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें मेयर के समक्ष रखीं। मेयर भोलू पासवान ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन में संतोष देखा गया।

इस अवसर पर उप महापौर पूजा कुमारी सहित कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर आमजनों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि जनता दरबार के माध्यम से हम सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि रहिवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
![]()













Leave a Reply