Advertisement

पलामू में होने वाले 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर इप्टा टीम रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो) झारखंड के पलामू में आयोजित इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए गिरिडीह इप्टा की टीम 16 मार्च को रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह इप्टा टीम का नेतृत्व जिला सचिव रंगकर्मी महेश अमन कर रहे हैं। इनके साथ कलाकारों की टीम में मो. परवेज शीतल, नीलू परवीन, राहुल कुमार, आदित्य अमन, प्रगति वर्मा, रानी कुमारी राय, रौनक कुमार, बबलू प्रसाद, सतीश कुमार, राहुल भारती शामिल हैं।

पलामू में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्र के विभिन्न राज्यों के कलाप्रेमी, नाट्यकर्मी, रंगकर्मी, लेखक, कवि मौजूद रहेंगे। जहां जन नाटक पर गहन विचार-विमर्श किया जायेगा। जिसमें यह तय किया जाएगा कि रंगमंच के माध्यम से समाज में कैसे परिवर्तन लाई जाए। बताया जाता है कि इस अधिवेशन में समस्त रंग कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसका उद्देश्य भाईचारा स्थापित करना है।

जानकारी के अनुसार समस्त कलाकारों को रवानगी पर इप्टा गिरिडीह जिलाध्यक्ष धरणीधर प्रसाद, उपाध्यक्ष रामदेव विश्वबन्धु, कोषाध्यक्ष प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर ने विदा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *