Advertisement

ढोरी खास में प्रबंधन व् यूकोवयू की परिचयात्मक बैठक संपन्न

कंपनी के अंग है मजदूर, उनके सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व-पीओ

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में 18 अप्रैल को बैठक की गयी। उक्त बैठक ढोरी खास प्रबंधन के साथ युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा परिचयात्मक बैठक आयोजित था।

जानकारी के अनुसार परिचयात्मक बैठक में अधिकारियो और यूनियन प्रतिनिधियो ने अपना -अपना परिचय दिया। यूनियन सदस्यों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। जिसमें कर्मियों का वरियता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, कॉलोनीयों मे नियमित पेयजल आपूर्ति, माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी सामग्री यथा हेलमेट, मास्क रबर, हैंड ग्लब्स और समय पर सेफ्टी शूज सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही माइंस मे वेंटिलेशन का मुद्दा भी रखा गया।

यूनियन ने बीते वर्ष एक लाख के जगह पर एक लाख दस हजार कोयला उत्पादन पूरा करने पर पीओ सहित उनकी टीम को बढ़ी दी। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष मजदूर समस्याओं को मजबूती से रखा और शीघ्र समाधान की मांग की। परियोजना पदाधिकारी आर एन सिंह ने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग हैं, उनकी सुख- सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है।

प्रबंधन की ओर से मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रबंधन की ओर से प्रोजेक्ट ऑफिसर रवीन्द्र नारायण सिंह, मानव संसाधन विभाग के सीताराम उडके, कार्यवाहक मैनेजर राकेश मीणा, सेफ्टी आफिसर रविकांत सिंह, वेंटिलेशन आफिसर प्रमोद मांझी, माइंस इंचार्ज अमीष कुमार के अलावे यूनियन प्रतिनिधि एरिया अध्यक्ष जितेंद्र दूबे, एरिया सचिव भीम महतो, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, गणेश महतो, कमलेश कुमार, जितेंद्र महतो, राम नारायण महतो, बुटल महतो, रामचंद्र मांझी, शिव नारायण व् अन्य मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *