Advertisement

भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 15 मार्च को भाजपा बोकारो जिला जिला महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन नगर के सेक्टर वन सि स्थित स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री मंजुलता दुबे, जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।

उक्त जानकारी देते हुए 16 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भाजपा कार्यालय में विशेष तैयारी की गयी थी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुषमा स्वराज सम्मान समारोह के तहत यहां उपस्थित कई महिलाओं को समाज में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि समारोह में उपरोक्त के अलावा नीना नारायण, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्यामलिका दूबे, जिला परिषद 23 की सदस्य रिम्पा चक्रवर्ती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। जबकि कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं वकील, डॉक्टर, नर्स आदि को सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, सीमा शर्मा, सरिता बरनवाल, संगीता देवी, राधा देवी, रंजू देवी, अनीता सिंह, सुनीता प्रसाद, संजू वर्णवाल, डॉ मीता सिन्हा, अधिवक्ता उषा, डॉ अनुप्रिया आदि सहित दर्जन सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *