बेरमो प्रखंड में डोर-टू-डोर कैम्पेन कर मांगा समर्थन
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरीडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र की शिक्षित और सुशासन दल समर्थित निर्दलीय महिला प्रत्याशी डॉ उषा सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने 12 मई को बेरमो प्रखंड का दौरा किया।
जानकारी के अनुसार डॉ उषा सिंह ने दर्जनों पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसमर्थन की अपील की। उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि गिरीडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र को जिस तरह बेहाल छोड़ दिया गया है, अब उस स्थिति को बदलना मेरा कर्त्तव्य है।
कहा ज वे क्षेत्र में बेरोजगारी दूर करने, पलायन रोकने, विस्थापन नीति बनाने के लिए सरकार पर दबाब बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य का विकास करने तथा बिजली व्यवस्था सुधार के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने अब तक सिर्फ अपनी जेब ही सिर्फ भरी है।
जनता को ये नेता सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। अबकी बार मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करना है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सिंह ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए रहिवासियों को कहा। साथ ही गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र का विकास करने के इस लड़ाई में साथ देने की अपील की।
बोकारो जिला के हद में फुसरो की रहने वाली निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने कहा कि एक पेशेवर डॉक्टर होने के नाते मैं यहां की समस्याओं को भली भांति जानती हूं। इस क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था, वो अभी तक अधूरा है। इस अधूरे विकास कार्य को गति देने का प्रयास करूंगी।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ राम किंकर पांडेय, मिथुन कुमार, दिलीप प्रजापति, गुलाब चंद, बिजय महतो समेत अन्य उपस्थित जनों ने रहिवासियों से उनके पक्ष में समर्थन मांगा।
![]()













Leave a Reply