Advertisement

महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर विद्यालयों में चला सघन अभियान

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी दिवंगत केदारनाथ पांडेय के पुत्र आनंद पुष्कर की जीत को सुनिश्चित करने के लिए 21 मार्च को सोनपुर अनुमंडल के माध्यमिक विद्यालयों में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्व. पांडेय जिंदाबाद एवं जय आनंद, तय आनंद का नारा भी बुलंद किया गया।

सारण माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस अभियान के तहत सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के दरिहारा, बरुआ, ढोंगहा आदि विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क किया गया।

 क्या

साथ हीं उनका समर्थन हासिल किया गया। इस अभियान में कार्यकारिणी सदस्य दिलीप, परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार, मिल्टन सदर के संयुक्त सचिव शिवजी राय, सोनपुर अनुमंडल सचिव दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार शर्मा सहित सभी गणमान्य जनों ने आदर्श युवक उच्च विद्यालय बरूआ के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, आनंद कुमार, रामकृष्ण, मनोज, अभिषेक, सारिका, बृजमोहन, आदि।

अमरनाथ, बबिता, स्मिता, दरिहरा+2 विधालय के प्रधानाध्यापक बाल शेखर, शंभूनाथ, हमीद, विनोद, आलोक, राजीव, राजीव प्रसाद, उत्क्रमित +2 विद्यालय ढोंगहा के प्रधानाध्यापक अनिल पंडित, ओम प्रकाश, उपेंद्र, उमेश, यमुनाचारी+2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदनी, मनोज, जितेंद्र, प्रिंस, सविता, सुलेखा, सरोज पांडेय, जाहिद, रहमत, आदि।

बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिमांशु, रंजन, उत्क्रमित+2 विधालय के पवन कुमार, सुजीत, अंजू , चंचला सहित सभी शिक्षकों ने बताया कि स्व. केदार पांडेय की तरह उनके उम्मीदवार पुत्र पुष्कर आनंद की भी जीत सुनिश्चित है। इस दौरान शिक्षकों ने दिवंगत पांडेय अमर रहें, जय आनन्द तय आनन्द के साथ सबों ने विधान परिषद में आनंद पुष्कर को भेजेंगे का नारा बुलंद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *