Advertisement

सोनपुर की धर्मपरायण वीणा देवी का निधन, सांसद सहित प्रबुद्धजनों ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के बरबट्टा रहिवासी विजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी और धर्मपरायण महिला वीणा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार बीते 3 अप्रैल की सुबह बिहार की राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थीं।
धर्मपरायण ​वीणा देवी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास बरबट्टा लाए जाने पर अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों का तांता लग गया। इसके पश्चात, सोनपुर के ऐतिहासिक कालीघाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र अधिवक्ता आशीष कुमार उर्फ ‘कल्लू सिंह’ ने उन्हें मुखाग्नि दी।

​सांसद ने प्रकट की संवेदना

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दूरभाष पर परिजनों से बात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। घाट पर उपस्थित होकर शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी, सारंगधर प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव और मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

​परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि वीणा देवी का सौम्य स्वभाव और धार्मिक विचार समाज के लिए प्रेरणादायी थे। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिवार में उनके पति विजय कुमार सिंह और पुत्र मनीष कुमार सिंह व आशीष कुमार सिंह सहित पूरा गांव मर्माहत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *