रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्लांट के मेन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले परिवर्तनों के प्रबंधन की जानकारी देना था। वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) कल्पना ने स्वागत भाषण एवं मेडिक्लेम योजना की जानकारी दी। उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपमश्री ने वित्तीय प्रबंधन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सेवानिवृत होनेवाले इस्पात कर्मियों को प्रणव कुमार बिद्रोही ने आवास प्रतिधारण नीति बताई, वहीं डॉ जया लक्ष्मी ने स्वास्थ्य एवं जीवन शैली संबंधी सुझाव दिए। कार्यक्रम में बंधन बैंक के अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश विकल्प बताए और नेहा सिंह ने एनपीएस एग्जिट प्रक्रिया समझाई। अंत में अनीता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply