Advertisement

सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सौजन्य से शुद्ध शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ

प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम-जीएम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष 22 अप्रैल को शुद्ध शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ किया गया।

ढोरी क्षेत्र के सौजन्य से शुद्ध शीतल पेयजल केंद्र का उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने फीता काट और राहगीरों को गुड़ खिलाकर व पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियो ने कहा कि इस भीषण गर्मी में सीसीएल ने पनशाला खोलकर अच्छा काम किया है। युवा वर्ग द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना समाज के लिए गर्व की बात है।

मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक सुरेश सिंह, विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक (ईएंडएम) नलिन चाॅद, यूनियन नेता हरेन्द्र सिंह, आर उनेश, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, महारूद्र सिंह, मनोज ठाकुर, जवाहरलाल यादव, जयनाथ मेहता, विनय सिंह, महेंद्र चौघरी, कुलदीप, सुशांत राईका के अलावे अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि उद्घाटन के साथ हीं आज से इस केंद्र में सभी राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा पेयजल आमजनों के लिए बड़ी राहत और सुकून भरी खबर है। इस अवसर पर महिला कर्मियों, सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों, स्कूली बच्चों, सफाई कर्मियों एवं अन्य हितधारकों तथा सैकड़ों राहगीरों के बीच ठंडा पेयजल, मिठाई, छाछ एवं गुड़ का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *