Advertisement

प्रखंड प्रमुख द्वारा पलास मार्ट का उद्घघाटन

एस.पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा (BJP) महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष एवं बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी द्वारा 4 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह मुख्य चौक अस्पताल मार्ग के समीप पलास मार्ट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा संचालित जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के भगत चौक के समीप रेखा देवी द्वारा खोले गये पलास मार्ट दुकान का उद्घाटन बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी एवं जारंगडीह दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुमंती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि जेएसएलपीएस के सहयोग से यहां जितनी दीदियां अपने हाथों से विभिन्न तरह की सामग्रियां बना रही हैं।

इससे यह पता चलता है कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। इससे देश भी आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं अपने पतियों से जरूरत की सामग्रियां खरीदने के लिए पैसों के लिए आश्रित रहती थी।

आज स्वयं अपने हाथों से विभिन्न सामग्रियां बनाकर अपने आप को पारंगत कर रही हैं। अब वैसी महिलाओं के पति अपनी पत्नियों से पैसों की मांग कर रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि दोनों के समन्वय से घर को अच्छे ढंग से संवारा जा सकता है।

मौके पर संकुल अध्यक्ष बबीता देवी, संकुल सचिव कंचन देवी, संकुल कोषाध्यक्ष पूनम देवी, संकुल केसीबी कुलदीप कुमार, आईपीआरपी रीना तिवारी, बीएपी सुनीता कुमारी, सीआरपी रशीदा खातून समेत मंजू भारती, बीसी सखी खुशबू लाजमी, मीना देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, मीरा देवी, मीरा कुमारी, किरण देवी एवं वार्ड सदस्य गौतम राम उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *