Advertisement

जैनामोड़ में होटल आशीर्वाद सह फैमिली रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हाल का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़-फुसरो मार्ग मिश्रा साइड स्थित पूर्व से संचालित आशीर्वाद होटल को अब भव्य मंजिला भवन में 15 अप्रैल को नए व भव्य तरीके से उद्घाटित किया गया। अब इसका होटल आशीर्वाद सह फैमिली रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हाल नाम से अलंकृत किया गया है।

इसके संचालक टीम की ओर से रोहित चन्द मिश्रा, रोहित मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, शुभम मिश्रा आदि ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रातः आठ बजे से ग्यारह बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ एवं हवन अनुष्ठान सम्पन्न होने के उपरांत इसका उद्घाटन किया गया। जिसमें जैनामोड़ एवं बोकारो जिले भर की खास हस्तियां मौके पर शरीक हुए। बताया गया कि अपराह्न दो बजे से देर रात तक आगंतुकों का शिलसिला चलता रहा। यहां क्षेत्र के कई राजनीतिक हस्तियां व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *