बोकारो थर्मल व् आसपास की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर बनेंगी आत्मनिर्भर
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल स्थित सीएसआर कार्यालय कक्ष में 9 सितंबर को निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, रश्मि अरजरिया, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी तथा मुखिया चन्दना मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक शर्मा ने कहा कि बोकारो थर्मल तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु डीवीसी सीएसआर की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं व बच्चियां आत्मनिर्भर बन सके।

वही गोबिंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने डीवीसी के सामाजिक कार्यों की सराहना की एवं इसे महिलाओं के हित में स्वरोजगार पाने एवं आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर बतायी। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुष्मिता बरनवाल, भैरव महतो, उप मुखिया अनीता देवी, रीता देवी, जीवाधन महतो, रमेश यादव, विकाश यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply