एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर वन सी स्थित विकास नगर बजरंगबली मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरीकीर्तन का आयोजन कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से जिला परिषद की अध्यक्षा सुनिता देवी ने उपस्थित थी। उन्होंने नारियल फोड़ कर 13 जून को अखंड हरीकीर्तन के आयोजन का शुभारंभ किया। अखंड हरीकीर्तन का समापन 14 जून को होगा।
जानकारी देते हुए समाजसेवी सह जिप अध्यक्षा के पति चितरंजन साव ने बताया कि अखंड हरीकीर्तन के उद्घाटन के अवसर पर जिप अध्यक्षा सुनिता देवी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम से आसपास के वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान शक्ति प्राप्त होता है। साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

इस अवसर पर सामजसेवी चितरंजन साव ने कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य को सफलतापूर्वक एवं भव्य हरि कीर्तन आयोजन करने के लिए साधुवाद एवं आभार प्रकट किया। उद्घाटन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साव, कमेटी के सदस्य संजय कुमार, राजेश रजक, अविनाश रजक, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, रामप्रसाद रजक, दीपक रजक, अजय रजक, सुधीर मोदी, राजू मोदी, राधे, श्रवण, संतोष, चिंटू, रोशन एवं अन्य दर्जनों श्रद्धालू गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply