Advertisement

हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में डीसी व् डीडीसी ने सुनी आमजनों की फरियाद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में 21 अप्रैल को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं डीडीसी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की।

इस दौरान शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर, चास, पेटरवार, नावाडीह और चंद्रपुरा अंचल से जुड़े मामलों सहित आपूर्ति विभाग के कई मामलों पर त्वरित संज्ञान लिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *