Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र में 20 को टीका एवं 54 को वैक्सीन लगा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी के सौजन्य से 21 जुलाई को अंगवाली उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र जोरियाधार (जयसवाल टोला) में टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 को टीका एवं 54 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।

आयोजित टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन शिविर में जन्म से लेकर पांच वर्ष उम्र तक के 14 बच्चों को तथा मात्र एक गर्भवती महिला का टिकाकरण हुआ, जबकि कोबिड वैक्सीनेशन के दौरान 18+ से ऊपर तक के 1 को पहला डोज, 3 को दूसरा डोज एवं 50 लोगों को कोविशील्ड सह बूस्टर डोज लगाए गये।

वैक्सीन की कमी के कारण कई लोगों को निराश बैरंग लौटना पड़ा। शिविर में एएनएम कुमारी बबीता, सहिया सुमित्रा देवी, सेविका पिंकी देवी, सहायिका किरण देवी, बिंदेश्वर कपरदार आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *