Advertisement

भाजपा बोकारो जिला की पहली बैठक में नव मनोनीत पदाधिकारियों को अहम निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों की पहली बैठक 19 अप्रैल को जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन में आयोजित किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राज ने कहा कि सभी नव मनोनीत पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और समाधान के लिए पहल करे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा तथा सभी को मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *