Advertisement

बोकारो पुलिस के नाक के निचे फल फुल रहा है अवैध कोयले का कारोबार

सूचना देने के बाद भी पुलिस व् प्रशासन द्वारा कार्रवाई सिफर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुर्व में जहां अवैध कोयले के कारोबारी छुपकर रात के अंधेरे में अवैध कोयले का कारोबार करते थे। बीच बीच में पुलिस द्वारा दबीश के कारण उनमें पुलिस प्रशासन का भय था। अब वह बात कम से कम बोकारो जिला में नहीं रह गया है। अब तो अवैध कोयले के कारोबारी सीना ठोककर दिन दहाड़े कोलियरी क्षेत्रो से एवं अवैध खनन कर कोयला उठाव तथा छोटे बड़े वाहनों में भरकर आसपास के हार्ड कोक फैक्ट्री अथवा डेहरी व् बनारस की मंडियो में भेज रहे है।

यह हम नहीं बल्कि बोकारो जिले के हर गली-चौराहा में चर्चा बन गया है। रहिवासियों के अनुसार अवैध कोयला कारोबारी पुलिस प्रशासन के नाक के निचे खुलेआम अवैध कारोबार कर रहे है। उन्हें किसी का भय तक नहीं रह गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि ऐसे धंधो में लिप्त कारोबारी कहते है कि किसी अखबार अथवा सूचना तंत्र द्वारा उच्चधिकारी को सूचना देने अथवा छपने से उनके कारोबार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में जिले के एक छोर चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुआ से दूसरे छोर गोमिया प्रखंड के लोधी व् महुआटांड़ के जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का कारोबार फल फुल रहा है। बानगी के तौर पर बेरमो प्रखंड के हद में जरिडीह मोड़ के समीप के कथारा मार्ग पर अवैध रूप से सीसीएल भूमि पर बनाये गये एक आलिशान रेस्टोरेंट तथा एक मेडिकल दुकान के पीछे अवैध कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर बोरियों में भरकर रखा गया अवैध कोयला इसकी तस्दीक कर रहा है। बताया जाता है कि उक्त अवैध कोयला स्थानीय जरिडीह बाजार के एक कारोबारी द्वारा स्थानीय पुलिस के मौन समर्थन के बाद वहां जमा कर रखा गया है।

संध्या होते हीं उक्त कोयला को बोरियों से निकालकर छोटे बड़े पिकअप तथा ट्रक में भरकर बाहर भेज दिया जाता है। सूत्र बताते है कि उक्त कोयला सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी खासमहल के बड़वाबेड़ा, बोकारो कोलियरी तथा कथारा क्षेत्र के जारंगडीह स्थित रेलवे साइडिंग से बोरियों में भरकर बाइक से लाकर यहां रखा गया है।

सूत्र बताते है कि इसी प्रकार गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, असनापानी, जारंगडीह कोलियरी क्षेत्र से बड़े पैमाने पर छोटे वाहनों से फुसरो स्थित बंद रेलवे गेट के समीप के एक अवैध कोयला कारोबारी द्वारा द्वारा बताये गये पते पर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह, बोड़िया वस्ती, महाप्रबंधक आवास मार्ग असनापानी, गोमिया थाना क्षेत्र के नैनाटांड़, ललपनियाँ व् महुआटांड़ थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का कारोबार की सूचना है।

बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार का सरगना जिला के हद में तेनुघाट तथा फुसरो को राज्य के एक मंत्री तथा एक विधायक का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने से भय खा रही है। यही नहीं बल्कि इसकी सूचना बीते 14 सितंबर को क्षेत्र के मीडिया कर्मियों द्वारा जिला उपायुक्त के वाट्सअप तथा ट्विटर के अलावा पुलिस अधीक्षक के वाट्सअप पर भेजे जाने के बाद कार्रवाई न होना संदेह को जन्म देता है। ऐसा लग रहा है मानो बोकारो जिला में अराजक तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम है। ऐसे में कहीं आमजन व्यवस्था में सीधे हस्तक्षेप करने लगे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *