Advertisement

मजदूरों की मांग पूरा नहीं होगा तो बीएसएल का चक्का जाम-बी. के. चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के विभागीय एवं ठेका मजदूरों का सलाना बोनस सहित अन्य मांगो को लेकर 19 सितंबर को हजारों की संख्या में इस्पातकर्मी एवं ठेकाकर्मीयों ने प्लांट गोल चक्कर से अधिशासी निदेशक संकार्य कार्यालय तक जोरदार जुलूस व् प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन उपरान्त सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मजदूर सभा का नेतृत्व कर रहे जय झारखण्ड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी आँख कान खोलकर मजदूरों के आक्रोश को देख लें जो प्रबंधन और एनजेसीएस गठजोड़ को तोड़कर अपनी आर्थिक और मानसिक शोषण से मुक्त होने के लिए संकल्पित हो चुके है। उन्होंने कहा कि एनजेसीएस नेताओं ने बोनस के गलत फार्मूले पर हस्ताक्षर कर मजदूरों को बंधुआ बनाने का काम किया है, जिसे मजदूर किसी भी परिस्थिति मे मानने को तैयार नही है।

कहा कि खून पसीना से उत्पादन और मुनाफा देने बाले कामगार को 20 सितम्बर को दिल्ली मे होने बाले प्रबंधन परस्त एनजेसीएस की होने वाली बैठक मे इस्पातकर्मीयों को कम से कम 50000/= रूपया बोनस तथा समान भागेदारी निभाने वाले ठेकाकर्मीयों को प्रोफिट लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत कम से कम 20000/=रूपया, 39 महिने का एरियर, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे बढ़ोतरी, एस वन से चार पहिया वाहन का गेट पास तथा समान काम करने वाले ठेकाकर्मीयों को रात्री पाली, केन्टीन, साईकिल भत्ता, इन्सेंटिव रिवार्ड, काम कर रहे मजदूर को हीं काम पर रखने का हर टेन्डर मे प्रावधान करने, एटेन्डेनस कार्ड, पे-स्लिप, वेतन से पैसा लौटाने की परम्परा पर शत प्रतिशत रोक, यूएसडब्लू को मोटर साइकिल पास, एस डब्लू का सपरिवार बीजीएच मे मुफ्त ईलाज इत्यादि 21 सूत्री मांगो पर सकारात्मक पहल नही हुआ तो जय झारखंड मजदूर समाज हड़ताल का नोटिस देकर प्लांट का चक्का जाम करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि कामगार अब प्रबंधन और एनजेसीएस का दमनात्मक रबैये को बर्दाश्त करने को तैयार नही है। सभा में मुख्य रूप से एन के सिंह, अनिल कुमार, एस के सिंह, सी के एस मुंडा, आई अहमद, रोशन कुमार, तुलसी साहू, आर बी सिंह, आर बी चौधरी, बिनोद कुमार, रामा रवानी, आशिक अंसारी, आर आर सोरेन, मानिक चंद साह, विजय कुमार साह, बालेश्वर राय, देवेन्द्र गोराई, कार्तिक सिंह, जे एल चौधरी, ए डब्लू ए अंसारी, धर्मेन्द्र कुमार, ओ पी चौहान, सुरेश प्रसाद, बादल कोइरी, सुभाष चंद्र बाउरी, एस टुडू, कमाल उद्दीन, सुनील गोराई, एस एस पांडेय, नासिर अहमद खान, सुनील चौधरी, विजय साहू, उत्तम कुमार, मुमताज अंसारी, पिंटू मोदी, इमरान अंसारी, मनोज कुमार, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *