Advertisement

झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो मोर्चा करेगा आंदोलन-राजेश

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किये जाने पर राज्यव्यापी आंदोलन कज बात कही है।

सिंह ने कहा कि सावन माह तक बारिश नहीं होने के कारण किसान धनरोपनी नहीं कर पा रहे हैं। बीज के पौधे और खेत सूखे हुए है। राज्य का किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने घर की जमा पूंजी और कर्ज लेकर खेतों में बीज लगाएं, लेकिन पानी के अभाव में बिचड़े सूख गए।

अब धान होने की उम्मीद नहीं है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों का दर्द समझ में नहीं आ रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक दिन का किसान बनकर किसानों का दर्द महसूस करना चाहिए। खुद संज्ञान लेकर झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री क्या झारखंड के किसान और जनता ने यही दिन देखने के लिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट दी थी। यदि अविलंब झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो भाजपा किसान मोर्चा पूरे झारखंड में आंदोलन करने को विवश होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *