छात्रों ने नवाचार और एआई आधारित आइडिया से प्रभावित किए विशेषज्ञ
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के कांड्रा में गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस आईडिया ट्राइब-2025 (इंट्रा-कॉलेज आईडिया पिचिंग कम्पटीशन) का 8 नवंबर को भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य आदिवासी उद्यमिता और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राँची विश्वविद्यालय एवं झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ) डी. के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कुलपति ने कहा कि आज के युग में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) हर क्षेत्र को परिवर्तित कर रहा है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने विचारों को एआई तकनीक से जोड़कर नए अवसरों की तलाश करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोजगार से अधिक एआई आधारित उद्यमिता की संभावनाएं बढ़ेंगी।
संस्थान के सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ) प्रियदर्शी जरुहार ने बताया कि आईडिया ट्राइब प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) दया शंकर दिवाकर ने किया, जबकि मंच संचालन रश्मि ठाकुर ने संभाला। प्रतियोगिता में छात्रों ने कई एआई और स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत कर अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया। मौके पर जेएसटीएसबीईए बोकारो के अध्यक्ष कुंदन कुमार उपाध्याय, पल्लवी प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply