Advertisement

आजसू तथा अझाकोश्र संघ का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली गेट स्थित गांधी चौक के पास आजसू पार्टी तथा अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ द्वारा संयुक्त रूप से विस्थापितों की समस्याओं हेतु बीते 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन 9 जुलाई को भी जारी रहा है। यह भूख हड़ताल सीसीएल, डीवीसी प्रबंधन एवं राज्य सरकार (State Government) से 14 सूत्री मांगों को लेकर किया गया है।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल आजसू पार्टी (Ajsu Party) के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन एवं राज्य सरकार के अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन के बावजूद आम जनता को दैनिक सुविधाओं से वंचित रखा गया है। जनहित में सीसीएल, डीवीसी, राज्य सरकार नगर विकास के विरोध में 14 बिंदु पर पत्राचार किया गया है।

उस के आलोक में सकारात्मक पहल नहीं होती है तो आगामी 12 जुलाई से सीसीएल के तीनों क्षेत्र कथारा, ढोरी, बीएंडके तथा डीवीसी के ट्रांसपोर्ट कार्यों को बंद कर दिया जाएगा। वही सीसीएल प्रबंधन (CCL Management), नगर परिषद के किसी अधिकारी आंदोलनकारियों की सुध लेने अबतक नहीं पहुंचे। हलाकि दर्जनों गणमान्य जनों ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *