Advertisement

नशे में धुत पापा की तीन परियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिसवालों से भिड़ीं तीनों परियों ने निकाल दिया पसीना

नवी मुंबई। विरार इलाके से पापा की तीन परियों की नशे में धुत हाई वोल्टेज ड्रामा का एक वीडियो प्रकाश में आया है। इस में तीन लड़कियां नशे में धुत पुलिस वालों के साथ उलझी हुईं हैं। पुलिस को देख लड़कियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इनमें से एक लड़की ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ दी, इतना ही नहीं बीच बचाव कर रहे अन्य पुलिस वालों के साथ भी लड़कियों ने मारपीट की।

पब के सामने चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा का आनंद लेने वालों की भी देर रात भारी भीड़ लग गई। नशे में धुत हाई वोल्टेज ड्रामा पर नियंत्रण पाने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। इनमें एक अन्य लड़की ने एक पुलिस कर्मी के हांथ में दांत काटा लिया।

इन तीनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों लड़कियों के खिलाफ अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 353,323,325,504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों महिलाओं को वसई कोर्ट में पेश किया गया और1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उत्कर्षा वंजारी, अन्य पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिसकर्मियों को देखते ही तीनों लड़कियां गाली-गलौज करने लगीं और उनमें से एक पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ ली। तीनों लड़कियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। जब पुलिसकर्मी ने अपने कॉलर से लड़की का हाथ हटाने की कोशिश की तो उसने दाहिनी कलाई और कोहनी पर काट लिया।

Tegs: #High-voltage-drama-of-drunken-fathers-three-fairies

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *