Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो के बॉर्डर पर हाई अलर्ट

डीसी व् एसपी ने किया इंटर स्टेट चेकनाका का किया निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा असम चुनाव को लेकर बोकारो जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने 22 अप्रैल को विरखम व मुर्गातल स्थित इंटर स्टेट चेकनाका का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खासकर सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

जानकारी के अनुसार बंगाल चुनाव को लेकर बोकारो जिले के चास, कसमार, चंदनकियारी समेत सभी अंतर जिला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ पगडंडियों और ग्रामीण रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

डीसी झा का कहना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। चेकनाका पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी मीणा ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की इस सक्रियता से साफ है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *