युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। उत्तराखंड के रामनगर में लगातार दो दिन चार्ली चैप्लिन का लाइव शो करने के बाद 14 सितंबर को कर्मवीर अवॉर्ड से हीरो राजन कुमार सम्मानित किए गये।
ज्ञात हो कि, पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप मे देशवासियों को हंसाने वाले हीरो राजन कुमार कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।इस बार 14 सितम्बर को उत्तराखंड के रामनगर जिला के हद में छोई स्थित कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट में आयोजित कर्मवीर अवॉर्ड से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो सम्मानित किए गये है।
उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन 2 का 5352वां और 5353वाँ लाइव शो था। उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन का पहली बार शो सफल रहा। दर्शक खुश और उत्साहित नजर आए। कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट उत्तराखंड का ऐसा क्षेत्र है जहां शेर, बाघ, चीता पाए जाते हैं। इस बीच मे चार्ली चैप्लिन 2 का शो अपने आप मे यूनिक है।
हीरो राजन कुमार अपने पैतृक गांव टेटिया बमबर, मुंगेर, जमालपुर और अब उत्तराखंड पहुंचे। उत्तराखंड की पारंपरिक शैली में उनका स्वागत किया गया। उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई तथा माला पहनाकर उनका टीका किया गया। लोक गीत, संगीत प्रस्तुत कर उनका भरपूर स्वागत किया गया, जो उनके लिए यादगार सफ़र सिद्ध हुआ।
मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरो राजन को प्रतिष्ठित आज का कर्मवीर पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका चयन अवॉर्ड के सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया, जो इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों से प्रभावित थे। इस पुरस्कार के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए थे, लेकिन राजन का काम उनकी नवीनता, नेतृत्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए उल्लेखनीय रहा। पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी और एक प्रमाण पत्र दिया गया। इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी कहानी साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का अवसर भी मिला। उन्होंने इस सम्मान के लिए कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष को साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply