Advertisement

सीएचसी पेटरवार में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़ा का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 17 सितंबर को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यहां गोमिया विधायक सह राज्य के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के प्रतिनिधि बतौर प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीएचसी प्रभारी डॉ कुंदन राज एवं अन्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने उद्बोधन में बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि किसी भी परिवार को संवारने व् सशक्त बनाने में महिला का हाथ होता है, इसलिए परिवार में महिला को स्वस्थ्य रहना नितांत जरूरी है। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो ने कहा कि महिला को परिवार चलने में अग्रणी भूमिका निभानी पड़ती है।इसके लिए परिवार में महिला, जो घर की जिम्मेवारी संभालती है, को स्वस्थ्य व परिपक्व रहने की जरूरत है।

मौके पर अन्य प्रतिनिधि, चिकित्सक, सीएचओ, एएनएम, सहिया साथी, जल सहिया आदि उपस्थित थे। एक अन्य समाचार के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने कहा कि जबतक परिवार में नारी स्वस्थ्य नहीं रहेगी, तबतक कोई भी परिवार सशक्त व समृद्ध नहीं हो सकता। इसलिए नारियों की स्वस्थता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर उप मुखिया मो. रियाज अहमद, आरोग्य मंदिर की सीएचओ अजीबुन निशा, एएनएम प्रतिभा कुमारी, एमपीडब्ल्यू दिनेश कुमार सहित दर्जन भर ग्रामीण महिला-पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *