एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा 18 मार्च को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 143 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार राजधानी रांची के धावन नगर बस्ती में सेंट्रल अस्पताल गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 146 रहिवासियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। बताया गया कि शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित विभिन्न रोगों की जाँच की गई। साथ ही, सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई।
स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय रहकवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
शिविर के सफल आयोजन में सीसीएल गांधीनगर अस्पताल के सीएमओ इंचार्ज डॉ भरत सिंह, सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, डॉ साइम, मुन्ना कुमार सिंह एवं अस्पताल के सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply