Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा मध्य विद्यालय परसाबेड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीविसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित अपग्रेड मध्य विद्यालय परसाबेड़ा पलामू में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी दिया गया। विद्यालय में कुल 97 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी तथा उनके बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर. चक्रवर्ती द्वारा छात्रों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर बोकारो थर्मल अस्पताल के तरफ से गौतम मण्डल, मो. कलीम अंसारी, सीएसआर की ओर से भैरव महतो, जीवाधन महतो सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका आदि मौके पर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *