Advertisement

तेनुघाट उपकारा में जेल बंदियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा में बंद जेल बंदियों के लिए 13 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दर्जनों बंदियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

मालूम हो कि उक्त जांच शिविर गोमिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूर्णेन्दु गोस्वामी की अगुवाई में जेल बंदियों और जेल कर्मी का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस बारे में तेनुघाट उपकारा के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि जेल में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बंदियों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराया जाता है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की बीमारी पाई गई, उनका तुरंत इलाज कराया जा सके। इसी के तहत तेनुघाट जेल में बंदियों का एचआईवी, टीवी, यौन संक्रमित रोग, हेपेटाइटिस आदि बीमारियों का जांच किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में 210 जेल बंदी और जेल कर्मी का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के बाद सभी को किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं पाई गई, सभी स्वस्थ पाए गए। मौके पर उपरोक्त के अलावा लैब तक्नीशियन परमानंद दास, एसटीएलएस अमीर हुसैन, कोऑर्डिनेटर नंदिनी सिंह, कंपाउंडर संजय कुमार मंडल, विजय कुमार सहित जेल कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *