Advertisement

डीवीसी द्वारा एफसीए एवं एचआरएम एक समान किए जाने से कामगारों में हर्ष

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) मुख्यालय कोलकाता द्वारा एफसीए एवं एचआरएम सभी कामगारों के लिए एक समान का आदेश निकाले जाने से डीवीसी कामगारों में हर्ष देखा जा रहा है।

इस संबंध में डीवीसी कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी एवं सचिव रूपायन मण्डल ने 10 फरवरी को एक भेंट में कहा कि पूर्व में कोलकाता मुख्यालय के कामगारों एवं फील्ड के कामगारों के बीच काटे जा रहे एफसीए एवं एचआरएम में भिन्नता थी, जिसे अब सभी कामगारों के लिए एक समान कर दिया गया है। कहा गया कि
कामगार संघ और डीवीसी प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बाद यह सकारात्मक आदेश सामने आया है।

जिससे कामगारों में खुशी है। कामगारों ने बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर मिठाइयां बांट कर खुशी का इज़हार किया और इसे कामगार संघ की ओर से कामगारों की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर कामगार संघ के सदस्य सुब्रतो पॉल, विजय प्रसाद, अजीत कुमार, अजय चौधरी, सुकेश प्रजापति, प्रेमनाथ ठाकुर सहित कामगार संघ के अन्य सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *