Advertisement

नवम बोर्ड में हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। इस वर्ष संपन्न नवम बोर्ड परीक्षा में हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जीत लाल महतो ने 17 मई को दी।

उन्होंने बताया कि कसमार प्रखंड के हद में हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल से कुल 177 छात्र/छात्रा का परीक्षा फॉर्म भरा गया था, जिसमें 169 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी के सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

विद्यालय के छात्रों द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जीत लाल महतो, विद्यालय सचिव गौरी नाथ नायक, शिक्षाविद सदस्य उमेश कुमार जयसवाल, शिक्षक दिनू राम मांझी, रूपेश कुमार पांडेय, राधागोविंद महतो, हीरा लाल महतो, धनंजय महतो, जेवा नाज, समीर अली, आदेश पाल गोपी साव, रानी कुमारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

ज्ञात हो कि, प्राइवेट स्कूल होने के बावजूद यहां शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है। सरकारी लाभ बहुत कम मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक दशा दयनीय है। सरकारी विद्यालय से अच्छा रिजल्ट प्राइवेट विद्यालय में अच्छा ढंग से होता है, क्योंकि पढ़ाई पर विश्वास यहां के शिक्षको द्वारा दी जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *