प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य हरिजन आदिवासी अधिकार मोर्चा द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को पत्र प्रेषित कर मांग किया है कि बोकारो थर्मल डीवीसी अंतर्गत विगत लगभग आठ वर्षों तक हरिजन/आदिवासी मजदूरों से विभिन्न जगहों पर साफ सफाई का कार्य लिया गया।
अब उन्हें हटाकर अन्य दूसरे मजदूरों से आउट सोर्सिंग कंपनियों द्वारा बहाल कर काम कराया जा रहा है। इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान, प्रोफेसर डॉ माधव राम, राजकुमार राम, गणेश राम, अरबिंद कुमार पासवान, चांपी पंचायत मुखिया सीताराम मुर्मू, फेनी राम सोरेन, संतोष राम, सरजू रजक, प्रदीप कुमार, अनिल पासवान ने की है।
मोर्चा के तमाम सदस्य एवं अधिकारियों ने 11 नवंबर को कहा कि उन मजदूरों का हक और अधिकार नहीं मिला तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने बताया कि बीटीपीएस डीवीसी प्रबंधन एवं अधिकारियों द्वारा मजदूरों को वर्ष 2014 से 2022-23 तक बहला फुसला काम कराया गया। उसके बाद बैठा दिया गया। उन्होंने बताया कि इन्हीं मजदूरों के साफ सफाई के कारण बीटीपीएस को पूरे देश में साफ सफाई में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
सभी मजदूर अपनी अस्तित्व, हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे है। जिसका उनका संगठन पुरजोर तरीके से सहयोग करेगी। बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के सकारात्मक बातचीत की पहल किया है। अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने कहा कि एससी/ एसटी संघ के अधिकारी मजदूरों की समस्या से अवगत कराया है। उसपर डीवीसी के अधिकारियों से बात कर मजदूरों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply