Advertisement

हैंड लोडिंग की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा कोल वाशरी रोड सेल में हस्त लदनी मजदूरों, विस्थापितों, बेरोजगारों तथा महिलाओं की उपेक्षा व् डीओ धारको की मनमानी को लेकर हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ आंदोलन के मुड में है। संघ की मुख्य मांगो में पे-लोडर लोडिंग के बजाय उपरोक्त मजदूरों से काम कराये जाने की मांग सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन से की गयी है।

उक्त जानकारी हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव ने 19 नवंबर को दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय वस्तु को लेकर बीते 18 नवंबर को संघ की एक बैठक उनके चौधरी टोला स्थित आवासीय कार्यालय में की गयी। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधन को पत्र देने का निर्णय लिया गया।

यादव ने बताया कि संघ के संयोजक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को प्रेषित पत्र में कहा गया कि स्थानीय प्रबंधन, डीओ धारक तथा लिफ्टरों की मनमानी, रोड सेल में हो रहे घालमेल को अब नहीं चलने दिया जायेगा। कहा गया कि वर्ष 1972-73 से कथारा वाशरी में नन रोड सेल तथा रोड सेल में संघ के मजदूर दंगल द्वारा रेलवे वैगन तथा ट्रकों में लदाई का कार्य किया जाता रहा है।

कहा गया कि वर्ष 2015 में विपणन और विक्रय विभाग सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा मैनुअल लोडिंग के साथ मशीन लोडिंग चालू कर दिया गया। बाद में प्रबंधन द्वारा डीओ धारको को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जबरन मैनुअल लोडिंग को बंद कर मशीन (पे-लोडर) लोडिंग को लागु कर दिया गया। जिसका सीधा असर हस्त लदनी मजदूरों पर पड़ रहा है।
कहा गया कि वर्तमान में मशीन से लोडिंग के कारण कथारा वाशरी स्लरी पोंड युद्ध क्षेत्र का स्वरूप लेता जा रहा है। साथ हीं यह अवैध वसूली का अड्डा बनते जा रहा है।

इसलिए इसका एकमात्र निदान मैनुअल लोडिंग हीं है। जिससे इस क्षेत्र के सैकड़ो मजदूरों की रोजी रोजगार संभव हो पायेगा। कहा गया कि प्रबंधन यदि इस ओर ध्यान नहीं देती है तो संघ आगामी 2 दिसंबर के बाद कभी भी कथारा वाशरी कोयला रोड सेल में शांतिपूर्ण चक्का जाम करने को बाध्य होगा। पत्र की प्रति सीसीएल के सीएमडी सहित डीसी व् एसपी बोकारो, एसडीओ व् एसडीपीओ बेरमो, विधायक बेरमो, कथारा ओपी व् प्रेस को भेजा गया है। बैठक में संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, फरीद वारसी, बबनी रविदास, सुरेश यादव, लाल यादव, बिजय नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *