Advertisement

सिंह मार्ट पीपी कंपाउंड में हमर अधिकार मंच की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में 9 नवंबर को हमर अधिकार मंच पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में झारखंड के 24 जिलों में मंच के विस्तार पर चर्चा की गयी। वहीं रश्मि भेंगरा को सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक बनाया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार मेंबरशिप सब कमिटी के संयोजक और अंकित अग्रवाल तथा विनोद जैन बेगवानी को सह-संयोजक बनाया गया। जानकारी के अनुसार हमर अधिकार मंच (हम) के पदाधिकारियों की पहली बैठक राजधानी रांची के पी पी कंपाउंड स्थित स्टूडियो ट्रेंड्स, सिंह मार्ट में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

इस अवसर पर अध्यक्ष निराला ने कहा कि हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से नागरिकों के मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों जैसे दर्जनों अधिकारों पर कार्य करेगा। इन अधिकारों की जागरूकता के लिए मंच समय-समय पर विभिन्न अधिकारों पर कार्यशाला का आयोजन कर जनता को जागरूक करेगा। साथ हीं इन अधिकारों पर बने अधिनियम और उनके लिए सरकार द्वारा बनाए गए आयोग की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण के पद आवंटन पर चर्चा की गयी। इसके तहत रश्मि भेंगरा को सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक बनाया गया। राजकुमार को मेंबरशिप सब कमिटी का संयोजक तथा उनके साथ अंकित अग्रवाल और विनोद जैन बेगवानी को सह-संयोजक बनाया गया।
संपन्न बैठक के निष्कर्ष उपरांत शेष सभी पदाधिकारी के पदों की घोषणा जल्द करने की बात कही गयी।

बैठक में मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, दिलीप कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, दिलबीर सिंह, प्रदीप राणा, शकील अख्तर (लोहरदगा), पवन कुमार केशरी (गढ़वा), प्रिय ब्रत प्रसाद (डाल्टेनगंज), संतोष मृदुला (रांची) चन्द्रदेव कुमार वर्णवाल ‘चन्दु’ (गिरीडीह), अनुप श्रीवास्तव (जमशेदपुर), मनीष बख्शी, दीनबंधु कुमार (हजारीबाग), अधिवक्ता मीना कुमारी, अधिवक्ता जुही कुमारी चौधरी, पवन सेठी, शाहिद आलम, स्वरुप कुमार सेठी, पुतूल कुमार सिंह (रामगढ़), मार्शल बारला, परमजीत कौर आदि उपस्थित थे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *