Advertisement

सिरसिया पावर ग्रीड पर ग्रामीणों की दो गुटों के बीच झड़प में आधा दर्जन घायल

जानकारी के बाबजूद दो घंटे देर से पहुंची पुलिस, प्रखंड प्रशासन नदारद-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर के सिरसिया पावर हाउस 11 जुलाई की सुबह देखते ही देखते दो गुटों के बीच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आपसी झड़प में कई लोगों का सिर फट गया। कई लोगों को चोटें लगी। कई लोग जख्मी भी हुए।

लगातार दो घंटे तक चली झड़प में जानकारी के बाबजूद न तो जेई पहुंचे और न ही बीडीओ, सीओ या बंगरा पुलिस। फलस्वरूप आक्रोशित लोगों ने पावर हाउस के पास ही ताजपुर -पटना मार्ग को जाम कर दिया। जिससे जिला प्रशासन के सकारात्मक पहल झड़प को शांत कराया जा सका।

घटना के संबंध में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जानकारी के बाबजूद घटना स्थल पर समय पर नहीं पहुंचने वाले कनीय अभियंता (जेई), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) एवं बंगरा पुलिस पर घटना की जांच कर जिम्मेवारी तय कर कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

उन्होंने कहा है कि बकरीद पर एलर्ट के बाबजूद बीडीओ को समस्तीपुर में रहना, सीओ का मुजफ्फरपुर में रहना एवं जेई का समस्तीपुर में रहना चिंतनीय घोर है। उपरोक्त अधिकारियों के मोबाइल लोकेशन की जांच कर कार्रवाई करने की मांग माले नेता ने की है।

उन्होंने ताजपुर में तमाम जर्जर तार को बदलकर इंसुलेटेड वायर लगाने, ओभर लोडेड, जले, खराब ट्रांसफार्मर, हैंडिल, स्वीच आदि बदलकर प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे बिजली देने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई की सुबह ताजपुर फलमंडी के कुछ महिला- पुरूष बिजली संकट को लेकर सिरसिया पावर हाउस पर शिकायत करने गये थे। जेई के नहीं रहने के कारण लोग हंगामा करने लगे। इसी बीच गद्दोपुर के एक युवक द्वारा वीडियो बनाने आदि को लेकर मामला फंस गया।

बताया जाता है कि हंगामा कर रहे कुछ लोगों का उक्त युवक के साथ धक्का- मुक्की हो गया। यह खबर जब गद्दोपुर पहुंची। इसके बाद गद्दोपुर वासी भी ग्रीड पर जुट गये, जिससे दोनों ओर से झड़प होने लगी। जल्द ही झड़प खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें कई लोगों को चोटें लगी।

कई लोगों का सिर भी फट गया। झड़प में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये। जानकारी के बाबजूद मौके पर पुलिस- प्रशासन के नहीं पहुंचने पर ताजपुर- पटना मार्ग को जाम कर दिया गया। जिसे जिला प्रशासन (District Administration) के पहल पर समाप्त करा लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *