Advertisement

गुरु माँ करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिबानी के घर शिव संग, हर घर महादेव का उद्घोष

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप के घर हाल ही में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गुरु माँ करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिव संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर गुरु माँ का स्वागत मंत्रोच्चारण, शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा से किया गया। उनके चरणों का अभिषेक तुलसी, दूध, शहद, गंगाजल और गुलाब जल से किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। उक्त आयोजन का मुख्य केंद्र रहा शिव संग, जिसमें गुरु माँ करिश्मा शेट्टी ने उपस्थित साधकों के बीच शिव तत्व की गहन व्याख्या की और तांत्रिक साधनाओं का महत्व समझाया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता और भौतिकता को अलग नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार धन केवल विलासिता का साधन नहीं, बल्कि जब उसे सेवा, साधना और जनकल्याण में लगाया जाए तो वही शिव कार्य का रूप ले लेता है।

गुरु माँ ने बताया कि मंदिर निर्माण, मंत्र-जाप, हवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं का विस्तार धन और साधना के संतुलित प्रयोग से ही संभव है। ज्ञात हो कि, शिबानी कश्यप वर्ष 2019 से गुरु माँ की शिष्या हैं। उन्होंने इस अवसर पर भावुक स्वर में कहा कि उनके जीवन में मिली उपलब्धियाँ, मंच पर सफलता और आत्मिक शांति गुरु माँ के आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुरु माँ ने उन्हें उनके भीतर की शक्ति से मिलवाया और वह शक्ति शिव भक्ति की है।

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब सभी साधकों ने एक स्वर में गुरु माँ के साथ हर हर महादेव, हर घर महादेव, घर घर महादेव का उद्घोष किया। इस उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और उपस्थित साधकों ने इसे केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में ग्रहण किया।
ध्यान देने योग्य है कि, गुरु माँ करिश्मा शेट्टी इन दिनों अपने शिव संग और साधना पद्धतियों के माध्यम से हजारों साधको तक शिव का संदेश पहुँचा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर घर में शिव चेतना जागृत हो और हर जीवन शिवमय बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *