Advertisement

किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए वैशाली से 200 किसानों का जत्था रवाना

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 मार्च को आयोजित होनेवाले किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए वैशाली जिला से 200 किसानों का जत्था रवाना हो गया।

अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद, सरपंच गोपाल पासवान और किसान नेता मजींदर शाह के नेतृत्व में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से 19 मार्च को किसानों का जत्था रवाना हो गया।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि मोदी सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसा के आधार पर लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर सरकारी स्तर से फसल खरीद की गारंटी करने, किसानों के सभी तरह के कर्ज़ को माफ करने, बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लेने, आदि।

लखीमपुर खीरी किसान हिंसा के जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगो के समर्थन में 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत किया जायेगा। इसमें शामिल होने के लिए बिहार के लगभग सभी जिलों से हजारों किसान दिल्ली रवाना किये गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *