Advertisement

मकस कहानिका झारखंड अध्याय पर भव्य कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकश कहानिका झारखंड अध्याय मंच की ओर से बीते 9 जुलाई की शाम ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कवियों ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करायी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवियित्री सरोज झा ने भगवान गणेश और मां शारदे का छायाचित्र प्रतिस्थापित किया। छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सभाध्यक्ष श्याम कुंवर भारती ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात सुनीता अग्रवाल ने अपनी सुमधुर आवाज में सरस्वती मां की वंदना गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया।

इसके पश्चात रिम्मी वर्मा ने अपनी मधुर वाणी में गणेश वंदना गाकर सबका मन मोह लिया। वहीं श्याम कुँवर भारती द्वारा सुंदर देवी गीत की प्रस्तुति की गयी।

ऑनलाइन कार्यक्रम (Online Program) में सुनीता अग्रवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य सरोज झा, राज्य प्रभारी निराला ने सभाध्यक्ष श्याम कुँवर भारती का स्वागत किया। यहां भारती ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, राज्य प्रभारी का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, राज्य प्रभारी और सभा अध्यक्ष ने उद्बोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मधुमिता साहा ने मंच संचालन कर कार्यक्रम में शमां बांधे रखा। करीब 20 से अधिक कवियों/कवयित्रियों ने जम कर काव्य रंग बिखेरे। जिसमें मुख्य रूप से रिम्मी वर्मा जी, रूपा कुमारी अनंत, डॉ आकांक्षा चौधरी, मधुमिता साहा, सुनीता अग्रवाल, ममता झा, किरण राज़, कल्पना झा, सोनु कृष्णन, नरेश कुमार बर्मन, सुमन राव चाहत, श्याम कुँवर भारती, एन के पाठक, प्रतिभा जैन, आदि।

शिखा गोस्वामी निहारिका, निवेदिता श्रीवास्तव, श्वेता कृष्णोत, अमित कुमार, दीपांशु पांडेय आदि ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। अंत में श्याम कुँवर भारती ने सभी अतिथियों, कवियों/कवयित्रियों का आभार धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *