एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड में जलछाजन योजना के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल-संपदा के संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।

कलश यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय नावाडीह से की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में, मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं। यात्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जल छाजन योजना से जुड़े अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने जल छाजन योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है। वर्षा के हर बूंद को सहेजने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
![]()













Leave a Reply