प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सरकार के मनरेगा योजना के रजत जयंती (पच्चीस वर्ष पूरे) के मौके पर 11 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना रजत जयंती के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में ग्राम सभा एवं कार्यक्रम आयोजित किए गये। सर्वप्रथम वैनर लिए तथा विभिन्न स्लोगनों की तख्ती हाथ में लिए कई मुहल्ले में प्रभात फेरी निकाला गया। इसके बाद सामूहिक रूप से शपथ लिया गया।

इस अवसर पर तीन महिला मजदूरों क्रमशः रूपम कुमारी, मालती देवी एवं सुनीता कुमारी के बीच जॉब कार्ड वितरित किए गये।मौके पर पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, बैजनाथ रविदास, वार्ड सदस्य भोला राज, संगीता देवी, रीना देवी, गौतम पाल, सौरभ मिश्रा, निताई रजवार, मनोज रविदास, उमाशंकर साव, मुरारी जायसवाल, रेखा देवी, सरिता देवी, रीता देवी आदि मनरेगा कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply