एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 16 सितंबर को देवघर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर डीआईजी अंबर लकड़ा, जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, तथा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
जानकारी के अनुसार पूजा अर्चना के पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त लकड़ा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply