Advertisement

राज्यपाल ने फारेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार में किया पलास मार्ट का उद्घघाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देवघर में 12 जुलाई को आयोजित होनेवाले प्रधानमंत्री (Prime minister) के कार्यक्रमों को लेकर जाने के क्रम में राज्य के राज्यपाल रमेश बैस 11 जुलाई को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए।

जहां जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary), पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पूर्व बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा एवं उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस ने फारेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में जेएसएलपीएस दीदीओं द्वारा संचालित पलाश मार्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके संचालन की जानकारी जेएसएलपीएस की डीपीएम अनीता केरकेट्टा से ली।

ज्ञात हो कि, राज्यपाल रमेश बैस अपने देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *