Advertisement

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शहीद अग्निवीर नीरज को राज्यपाल व् सीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 सितंबर को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के हद में मधुपुर स्थित कजरा रहिवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनके पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट से देवघर के मधुपुर स्थित उनके पैतृक गांव सेना के वाहन से ले जाया गया, जहां सेना के जवानो ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद परिजनों ने देर संध्या उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *