बोकारो में रामनवमी अखाड़ा समितियों की बैठक में फरमान का विरोध
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रामनवमी को लेकर अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक 18 मार्च को बोकारो के सेक्टर थर्ड थाना मोड़ शिव मंदिर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय अखाड़ा समिति के संजय पांडेय, संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के नागेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम मंडली अखाड़ा समिति के सुनील कुमार ने की।
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान जारी किया है। यह सनातन के मनोबल को कुचलने का प्रयास है। यह राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तुष्टिकरण नीति का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे हीं नियम नीति बनाना चाहिए, जिसका पालन व्यावहारिक हो और आमजन उसका पालन कर सके।
कुमार अमित ने कहा कि सरकार और प्रशासन के ऐसे नियम समाज के लिए अव्यावहारिक, हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण भी है। बोकारो के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को इस नियम के विरोध में एक मंच पर आकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार की इस तुगलकी फरमान को लोकतांत्रिक तरीके से वापस लेने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सनातनी समाज का वोट लेकर बोकारो विधायक बनी श्वेता सिंह का इस विषय पर सदन में चुप रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अपनी कांग्रेस पार्टी की सरकार के इस सनातन विरोधी निर्देश का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग करनी चाहिए थी।

बैठक में उपस्थित सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों ने भी सरकार के इस निर्देश का विरोध किया। साथ हीं कहा कि इस निर्देश की आड़ में पुलिस जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों को परेशान करने व् डीजे मशीनों को जप्त कर डीजे संचालकों पर केस करने की धमकी देती है। बैठक में अखाड़ा समितियों ने शीघ्र हीं एक मंच पर आकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस सरकार के उक्त फरमान को वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन किया।
बैठक में बोकारो के विभिन्न अखाड़ा समितियों के नवीन सिंह, के.एल गुप्ता, अशोक कुमार, रामाश्रय प्रसाद, संजीव कुमार, जन्मजय गोस्वामी, संतोष पंडित, राजेश साह, लाल बाबू कुमार, कुन्दन कालिन्दी, विवेक कुमार, राजु सिंह, राहुल, सुनील मिश्रा, ए.के. सिंह, बी.एन. प्रसाद, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply