Advertisement

नदियों से घिरा है गोमियां व् पलिहारी पंचायत, फिर भी रहिवासी प्यासे

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। नदियों से घिरे रहने के बाद भी बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं पलिहारी पंचायत के रहिवासी प्यासे हैं। उन्हें पानी की जगह मिलता है आश्वासन।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं पलिहारी पंचायत मुख्यतः दो नदियों से घिरा है, फिर भी यहां के रहिवासी की प्यास नहीं बुझती है। बताया जाता है कि पलिहारी पंचायत में दो पानी की टंकी है। एक का इंटक वेल बोकारो नदी में है और दूसरा कोनार नदी में है। बोकारो नदी का इंटक वेल गर्मियों में सूख जाता है। वही कोनार नदी का इंटक वेल पानी की आपूर्ति नहीं कर पाता है।

ज्ञात हो कि, गर्मी का मौसम ने दस्तक देना शुरु कर दिया है। इसी के साथ यहां के रहिवासी अभी से हीं पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। दोनों पंचायतों के रहिवासी सुबह होते हीं गैलन लेकर कूद पड़ते हैं जल की तलाश में।

बताया जाता है कि, गोमियां के आईएल स्थित ओरिका कंपनी की ओर से पांच-पांच हजार लीटर पानी रोजाना दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार वर्ष 2024 तक हर घर नल जल योजना की बातें कह रही है।

गोमियां प्रखंड भी इससे अछूता नहीं, किंतु गोमियां के रहिवासी प्यासे हैं। पिछले दिनों विधानसभा सत्र में गोमियां विधायक ने आवाज उठाई थी। विधायक ने इन दोनों पंचायतों के लिए 5 करोड़ की योजना सरकार से मांगी थी। आखिर कब तक सरकार इन दोनों पंचायतों के रहिवासियों के लिए गर्मियों में पानी की व्यवस्था करती है।

बताया जाता है कि पलिहारी पंचायत के रहवासियों ने पिछले दिनों वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिप सदस्य के समक्ष गुहार लगाई थी। जिप सदस्य ने दोनों पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर बोकारो डीसी के पास गए थे। इसके बदले उन्हें जिला प्रशासन से केवल आश्वासन मिला है। देखना है पानी कबतक मिलता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *