नए जीएम संजय कुमार झा को बने पिच पर चौका छक्का लगाने की है दरकार
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जिस वक्त बीसीसीएल धनबाद से स्थानांतरित होकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम का चितरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया था। उस वक्त उत्खनन स्थल की उपलब्धता बड़ी समस्या थी। क्षेत्र का कोयला उत्पादन, डिस्पैच और ओबीआर का ग्रोथ निगोटिव चल रहा था।
लेकिन महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने अपनी अनुभव और उच्च प्रबंधन की बदौलत कई उत्खनन स्थल पर कामयाबी प्राप्त करने में सफलता हासिल की। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अच्छी कार्य संस्कृति विकसित हुआ, नतीजतन मेन और मशीन शक्ति का भरपूर उपयोग होने लगा।
इस वर्ष बीएंडके कोयला क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद कोयला उत्पादन में ग्रोथ होना शुरू हो गया। उनकी उच्च प्रबंधन क्षमता को देखते हुए सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए उन्होंने उन्हें मगध एंड संघमित्रा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।उम्मीद है कि वहां भी वे सफलता हासिल करेंगे। अब रही बात बीएंडके क्षेत्र के नये जीएम संजय कुमार झा की, तो वे भी काफी अनुभवी है। उम्मीद की जाती है कि वे भी अब छोटे छोटे चुनौतियों से पार पाकर पीच पर चौका छक्का लगाने में सफल होंगे।
![]()













Leave a Reply