Advertisement

नमकीन फैक्ट्री के मशीन की चपेट में आने से युवती का हाथ जख्मी

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के एक नमकीन फैक्ट्री के मशीन की चपेट में कार्यरत युवती का हाथ आने से बुरी तरह घायल हो गयी। घायल अवस्था में स्थानीय निजी अस्पताल उसे भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के खजुरिया अहरा तालाब के समीप पप्पू नायक के नमकीन फैक्ट्री में पास की ही युवती छोटी कुमारी काम करती है। रोज की तरह 19 सितंबर की सुबह भी वह अपने काम पर गई। काम करने के दौरान अचानक उसका बायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे हाथ मशीन में बुरी तरह कुचल कर जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे स्थानीय निजी अस्पताल सेवा सदन ले जाया गया।

इस बावत घायल युवती की मां ने बताया कि उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। वह किसी तरह मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। बच्चे भी कार्य करते हैं। उसके पिता की मृत्यु भी वर्षों पूर्व हो चुकी है। उक्त हादसे से वह डरी सहमी है कि अब उसकी बेटी का इलाज किस तरह होगा। उसकी इतनी समर्थ नहीं है कि वह अच्छे हॉस्पिटल में अपनी बेटी का इलाज करा सके। वही बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने घायल युवती को रेफर कर दिया है। वही फैक्ट्री मालिक पप्पू कुमार नायक ने परिजनों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *