एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड सभागार में 18 सितंबर को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी की अध्यक्षता ने की।
आयोजित बैठक में पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सुझाव दिए और सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि हम सभी जन प्रतिनिधि जन समस्याओं के समाधान के लिए अपने पंचायत क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गये हैं, इसलिए हमारा पहला कर्तव्य आमजनों के भले के लिए सतत प्रयत्नशील रहकर सरकार की विकास कार्यों को अपने पंचायत के आमजनों तक पहुंचाना हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागीय अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति नहीं रही, उनका स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही, बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को उच्च अधिकारियों तक अग्रसरित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनीष सिंह, सुजाता मुखर्जी, जीपीएस रवि सिंह, बीपीओ मिथलेश पांडेय, क्लर्क सुबोध प्रजापति सहित पंचायत समिति सदस्य शंभू सोनी, दीपक गोप, नारायण महतो, राखी कुमारी, रूमा देवी, अमित घटी, बैजू कुमार, अरुणा कुमारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में मनरेगा बीपीओ, कृषि एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी तथा पंचायत सचिव भी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply