Advertisement

महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त अधिकारी को बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कायाकल्प पब्लिक स्कूल मकोली के बच्चों को स्तरीय शिक्षा व उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान रखने में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने पर ढोरी महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रभारी योगेश श्रीवास्तव को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। जीएम ने उनके इस महती कार्य की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

विदित हो कि, अप्रैल 2019 में कायाकल्प पब्लिक स्कूल की शुरुआत से लेकर जुलाई 2019 में उप प्रबन्धक (कार्मिक) के पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात भी योगेश श्रीवास्तव पूरे मनोयोग से स्कूल व बच्चों को शिक्षित करने हेतु अपनी सेवाएं देते रहे।

उन्होंने बच्चों की पढाई के साथ-साथ उनकी सोच और संस्कारों में सुधार हेतु प्रयासरत रहे। ये सभी बच्चे बीपीएल परिवार से ही लिए गए हैं। अब ये बच्चे डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, आशीष अंचल, प्रशान्त कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *